लॉकडाउन में शांत और चिंतामुक्त रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

लॉकडाउन में शांत और चिंतामुक्त रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में लोगों में चिड़चिड़ापन और गुस्सा भरता चला जा रहा है और यह सामान्य तौर पर लॉकडाउन में अधिकतर देखा जा रहा है। ऐसे में घरेलू हिंसा के कई मामले आज कल सुनने को मिलने लगे हैं। लोग तनाव, चिंता, डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। यह गुस्सा लोग अपनों पर उतारने लगते हैं। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मन को कंट्रोल करें। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप पूरे दिन अपने शरीर और मन को संतुलित रख सकते हैं।

पढ़ें- अब इटली ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का दावा किया, जानें पूरी जानकारी

किताब पढ़ें-

दोपहर में कुछ देर झपकी ले लें। याद रहे कि ज्यादा देर दिन में न सोएं। आधे घंटे से ज्यादा सोने से रात में नींद नहीं आएगी। लॉकडाउन किताबों की ओर लौटने का सबसे बेहतर समय है। जो लोग किताब पढ़ने के शौकीन हैं, वे तो इस लॉकडाउन का पूरा समय किताब पढ़ने में बिताते हैं, लेकिन जिन लोगों को किताब पढ़ने की आदत नहीं है, वे इसे दिनचर्या में शामिल करें। आपने पहले किताबें नहीं पढ़ी हैं तो यह आदत जल्दी नहीं लगेगी। इसके लिए दो-चार दिन आदत डालें। अच्छी किताबें, जैसे- प्रेमचंद, फनीश्वरनाथ रेणु, धर्मवीर भारती जैसे लेखकों के क्लासिक उपन्यास को चुनें और इसे पढ़ें। ज्यादा कठिन भाषा वाले उपन्यास न पढ़ें। इनके अलावा, जिस उपन्यास में हिंसक प्रवृति की चर्चा ज्यादा हो, वह भी नहीं पढ़ें।

योग के लिए भी समय निकालें-

योग शरीर और मन को शुद्ध करने के लिए अहम है। योग करने से तनाव बहुत जल्दी दूर होता है। सुबह उठने के बाद एक निश्चित समय पर योग जरूर करें। योग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो शेयर किए हैं, इसे देखें। और अपने हिसाब से इस क्रिया को अपनाएं।

बच्चों के साथ खेलें-

यह समय है अपनों के साथ पूरा समय बिताने का। जाहिर है ज्यादातर लोगों के घर में बच्चे होते ही हैं। बच्चों के साथ हर वे काम करें जो आप खुद बचपन में करते थे। एक तरह से आप भी बच्चा बन जाएं। घर के आस-पास बहुत कम दूरी पर या जिनका अपना कंपाउड है, वे इसमें बच्चों के साथ शारीरिक खेल खेलें। ऐसा करने से आपका दिन बहुत अच्छा गुजरेगा और आपका मन शांत और एकाग्रचित रहेगा।

मेडिटेशन सबसे ज्यादा जरूरी

सुबह उठते ही आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाए गए काढ़ा का सेवन करें। इसके बाद घर में कुछ देर टहले। फिर कम से कम 20 मिनट ध्यान में समय लगाएं। इस मेडिटेशन के लिए आप एक शांत कमरे को चुनें। इसमें अच्छे तरीके से पालथी मार लें और रीढ़ की हड्डी को सीधी करें। आंख बंद करें और मन की सारी बातों को निकाल दें। आप ध्यान के लिए यूट्यूब से भी मदद ले सकते हैं।

संगीत सुनें-

नाश्ता करने के बाद लॉकडाउन में आप कहां जाएंगे। बेहतर है कि आप न्यूज ज्यादा न देखें। खासकर डरावने न्यूज। सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप अपनी मनपसंद का संगीत सुनें। जो भी आपको पसंद है, वह सुनें। फिल्में भी हिंसक नहीं देखें। अगर फिल्म देखनी है तो कॉमेडी फिल्म देखें। एफएम भी सुनें। इससे आपके मन की निराशा गायब हो जाएगी।

 

इसे भी पढें-

वैज्ञानिकों को मिली कोरोना वायरस को शरीर में फैलने से रोकने वाली एंटीबॉडी

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।